- Hindi News
- बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करना सामाजिक दायित्व : तेजबल
बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करना सामाजिक दायित्व : तेजबल
समेकितबाल संरक्षण योजना के तहत क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को बीरू स्थित आंगनबाड़ी सेविका प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। जिला बाल संरक्षण समिति के तत्वावधान मेंं आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल संरक्षण अधिकार के बारे जानकारी दी गई। समिति के तेजबल शुभम ने बताया कि बालकों के मूलतः: चार अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और संरक्षण का अधिकार ये बालकों के ऐसे अधिकार हैं जिसे समाज के लोगों को ही सुरक्षित करना है। शुभम ने कहा कि बालकों को उनका अधिकार दिलाना समाज का दायित्व है। क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में जलडेगा और बांसजोर प्रखंड की सेविकाएं मौजूद थीं। इस मौके पर स्वप्निल सिंहदेव, मीरा प्रसाद, सुनीता किस्पोट्टा, आशा मिश्रा, एलिस बाड़ा, जीदन डांग, सुशीला कंडुलना, शांतिमनी बडिंग आदि मौजूद थीं।
कार्यक्रम में जानकारी देते समिति के अधिकारी।