दुर्घटना में दो छात्राओं समेत तीन घायल
कोलेबिराथाना क्षेत्र के बानो मुख्यपथ स्थित डुंगडुंग मोड़ के निकट मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो छात्र सहित तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में रैसिया निवासी अजीत सिंह की पुत्री रेखा कुमारी और तुलसी कुमारी इलियास सुरीन शामिल हैं। घायलों काे स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद से घर लौट रही थी।
इसी क्रम में डुंगडुंग मोड़ के निकट जलडेगा की ओर जा रही मोपेड से उनकी टक्कर हो गई। इसी क्रम में पीछे से एक साइकिल सवार ने भी छात्राओं को टक्कर मार दी। इसमें मोपेड सवार सहित दाेनों छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने मोपेड को कब्जे में ले लिया है।