पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथियों ने ओड़गा में वृद्ध को कुचलकर मार डाला

हाथियों ने ओड़गा में वृद्ध को कुचलकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगाप्रखंड के ओड़गा ओपी क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत के साए में रात गुजार रहे हैं। यहां जंगली हाथियों ने एक 60 वर्षीय वृद्ध बंधन टोपनो को कुचलकर मार डाला। साथ ही कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बंधन अपने घर से बाहर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान वह जंगली हाथियों की चपेट में गया। हाथियों ने बंधन को कुचलकर मार डाला। इधर ग्रामीणों ने घटना के बाद दहशत के साए में जी रहे हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचकर घटना के बारे जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने तथा इससे बचाव के लिए केरोसिन देने का आग्रह किया है।