- Hindi News
- एनोस ने किया जलडेगा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
एनोस ने किया जलडेगा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
जलडेगा | विधायकएनोस एक्का ने गुरुवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कई जगहों पर योजनाओं का शिलान्यास भी किया। विधायक ने जलडेगा के तुरतुरिया, टंगिया और बनजोगा में विधानसभा चुनाव में झापा का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झापा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर है। झापा हर समुदाय के लोगों का सम्मान करती है। विधायक ने भितबुना स्थित आरसी मिशन विद्यालय में साइकिल शेड निर्माण का शिलान्यास किया बोंगारा स्कूल खेल मैदान में ग्रामीणों द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भी शामिल हुए। फाइनल मैच में ओड़शा की करडेगा की टीम ने भंवरचबा टीम को 1-0 से पराजित किया। विधायक ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।