अधूरा है एमडीएम का किचन
प्रखंडके बलडेगा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन के लिए रसोई घर का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद रसोईघर का उपयोग नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्यालय के पारा शिक्षक रामचरण सिंह ने बताया कि रसोईघर के निर्माण में कई त्रुटियां हैं। निर्माण अधूरा पड़ा है। बच्चों के भोजन लेने के लिए बनाई गई खिड़की के नीचे प्लेटफार्म नहीं है तथा दरवाजे के सामने सीढ़ी भी नहीं बनाई गई है। भवन के अंदर प्लास्टर भी अधूरा है। दरवाजे खिड़कियां भी बंद नहीं होते हैं।