पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 बजे खुला और एक बजे बंद हो गया सुखाझरिया स्कूल

11 बजे खुला और एक बजे बंद हो गया सुखाझरिया स्कूल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलडेगा|जलडेगा प्रखंडके सुखाझरिया गांव में देर से स्कूल खुलने और जल्दी बंद कर दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। शुक्रवार को भी यह विद्यालय दोपहर एक बजे ही बंद हो गया। जानकारी लेने पर पता चला कि स्कूल के शिक्षक विजय समद सिमडेगा से आना जाना करते है और पारा शिक्षक जेरोम केरकेटटा दस किमी दूर स्थित जलडेगा से आते जाते हैं। इस कारण 11 बजे के बाद ही स्कूल शुरू होता है। पूछने पर प्रधानाध्यापक विजय समद ने कहा कि बीआरसी में कुछ कागजात जमा करने थे इसलिए विद्यालय जल्दी बंद कर दिया गया। मामले में डीएसई रेणुका तिग्गा ने कहा कि जांच करके आवश्यक कार्रवाई होगी।