- Hindi News
- बैंकों में खाता खुलवाने के लिए ग्रामीणों को करें जागरूक : एलडीएम
बैंकों में खाता खुलवाने के लिए ग्रामीणों को करें जागरूक : एलडीएम
>जन धन योजना के तहत पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन : एलडीएम
>25 जनवरी तक खुलना है खाता
भास्करन्यूज | कोलेबिरा/जलडेगा
कोलेबिराऔर जलडेगा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैकर्स समिति की बैठक हुई। एलडीएम वीरसेन बोईपाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना और स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से चलाए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
कोलेबिरा में एलडीएम ने कहा कि बैंकों में खाता खोलने के लिए जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी सेविकाएं ग्रामीणों को जागरूक करें। प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभ के बारे बताते हुए एलडीएम ने कहा कि पैसे की सुरक्षा के साथ-साथ ब्याज और डेबिट कार्ड के जरिए किसी भी एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं।
एक लाख के दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर रूमिता रश्मि देवी, आनंद मसीह कंडुलना, मोनिका देवी, जिनित टोपनो आदि उपस्थित थे। जलडेगा में हुई बैठक में एलडीएम ने बताया कि 25 जनवरी 2015 तक सभी बैंकोंं को सभी परिवार के कम से कम दो सदस्यों का खाता बैंको में खोला जाएगा। इसके लिए सभी पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन होगा। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार को बैंकों में पेंशन डे का आयोजन होगा और पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बैठक में शाखा प्रबंधक को केसीसी के तहत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपप्रमुख कुमुदनी कंडुलना, बीओआई के शाखा प्रबंधक चितरंजन कुमार, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक मंजन बड़ाईक, एलईओ कमला कुमारी, कल्याण गुड़िया, एलिजाबेथ कंडुलना आदि उपस्थित थे।