पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएम, बीईईओ, बीपीओ बीसीओ को शो कॉज

एचएम, बीईईओ, बीपीओ बीसीओ को शो कॉज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंद था सीडीपीओ कार्यालय, कर्मी नदारद

एसडीओकार्तिक प्रभात और डीआरडीए डायरेक्टर पूर्णचंद कुंकल ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानें बंद मिलीं। सीडीपीओ कार्यालय बंद मिला और सभी कर्मी अनुपस्थित थे। प्रखंड का एफसीआई गोदाम और कार्यालय बंद था। आपूर्ति पदाधिकारी भी अनुपस्थित थे। विभिन्न योजनाओं के तहत बन रहे कुओं और तालाबों का भी निरीक्षण किया गया। एलडीएम वीरसेन और डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाईक ने बैंकों का निरीक्षण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत दो हजार बयानबे लाभुकों के खाते खोले गए हैं और केसीसी के 436 खाते खोले गए हैं जबकि लक्ष्य 1650 का है। पीएमईजीपी योजना के तहत किसी को लाभ नहीं दिया गया है। एनआरएलएम के बीओआई को दो आवेदन मिले हैं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दो दिनों के भीतर विद्यालय भवन में विद्युत आपूर्ति कराने के संबंध में कहा। डीएसई रेणुका तिग्गा ने बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां बीईईओ बच्चू प्रसाद रजक और बीपीओ आशा बिलुंग अनुपस्थित मिले। लेखापाल गुलजार रजा को वित्तीय अनियमितता के मामले में फटकार लगाई गई। अपर समाहर्ता नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने अंचल कार्यालय में उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, भूदान, भूहदबंदी, पेंशन योजना, ग्रे स्थल पंजी, सैरात, कन्यादान योजना, पारिवारिक लाभ, दाखिल खारिज आदि से संबंधित पंजियों का निरीक्षण किया। जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची ने उपस्वास्थ्य केन्द्र कारीमाटी का निरीक्षण किया। जहां की एएनएम अनुपस्थित मिली।

भास्कर न्यूज | जलडेगा

उपायुक्तराजीव रंजन ने मंगलवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लस टू उवि जलडेगा के प्रधानाध्यापक जवाहर राम, बीईईओ बच्चू प्रसाद रजक, बीपीओ आशा बिलुंग अनुपस्थित पाए गए। डीसी ने सभी को शो कॉज करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही बंद मिली पीडीएस दुकानों को रद्द करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैशबुक पत्र आगत-निर्गत पंजी, पदस्थापना पंजी, सर्विस बुक, मनरेगा योजना की प्रगति रिपोर्ट, एमसएडीपी योजना, विधायक मद योजन