पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिउतिया पूजा कर संतान की दीर्घायु की कामना

जिउतिया पूजा कर संतान की दीर्घायु की कामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिउतिया पूजा करतीं श्रद्धालु महिलाएं।

>महिलाओं ने श्रद्धाभक्तिपूर्वक मनाया जिउतिया

भास्करन्यूज | सिमडेगा

जिलामुख्यालय और प्रखंडों में मंगलवार को भक्ति पूर्वक जिउतिया पूजा की गई। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और शुभ मुहूर्त में विधि विधानपूर्वक जिउतिया पूजा की। जगह-जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर संतानों के दीर्घायु होने और उनकी उन्नति की कामना की। बीरू भवन के निकट पीपल वृक्ष के नीचे काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां पंडित जयंत मिश्रा ने पूजन कराया। उन्होंने भगवान जिमूतवाहन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि विधि विधानपूर्वक जिउतिया व्रत करने और नियमों का पालन करने से संतान दीर्घायु होती है तथा स्वस्थ रहती है। व्रती महिलाओं ने रितुफल, पुष्प, मिठाइयां आदि अर्पित कर श्रद्धा भक्ति पूर्वक पूजन किया और मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। शहर के अन्य पूजन स्थलों में भी जिउतिया व्रत को लेकर काफी भीड़ रही। जिले के बोलबा, जलडेगा, कोलेबिरा, बानो सहित अन्य प्रखंडों में भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक जिउतिया पूजा की गई।