पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवहार से बच्चों को प्रेरित करें शिक्षक : डीईओ

व्यवहार से बच्चों को प्रेरित करें शिक्षक : डीईओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीटीसी कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ

भास्करन्यूज | सिमडेगा

झारखंडमाध्यमिक शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरकारी, माध्यमिक, प्लस टू उवि, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और परियोजना बालिका उवि में कार्यरत विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के शिक्षकों का प्रशिक्षण 13 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में माध्यमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य, बीईईओ जलडेगा, सभी मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षु शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित शिक्षक का इंक्रीमेंट रोक दिया जाएगा।

डीएसई ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति स्नेह की भावना रखनी चाहिए। शिक्षकों का व्यवहार बच्चों के साथ ऐसा होना चाहिए कि बच्चे विद्यालय आने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने नेपोलियन बोनापार्ट के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि इंसान अपना व्यवहार अच्छा रखे, तो पूरे विश्व पर राज कर सकता है। उन्होंने पठन-पाठन के 16 विधियों की जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तर विधि को सबसे बेहतर बताया। प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ज्ञान ही विनाश से बचाता है। उन्होंने शिक्षकाें से कहा कि वे अधिकतम शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रस्तुत करें। ताकि बच्चे सही ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकें। बीईईओ जलडेगा ने कहा कि शिक्षण विधि समय के अनुसार बदलती रहती है। इसे धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण का अायाेजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां ज्ञान विज्ञान की पहुंच नहीं होती है, वहां सामाजिक कुरीतियां फलती फुलती हैं। उन्होंने शिक्षकों को मानव में ज्ञान भरने वाला इंजीनियर बताया। इधर डीएसई ने निर्देश दिया कि जो विद्यालय प्रधान कक्षा दस के विद्यार्थियों की विदाई समारोह के कारण नौ फरवरी को उपस्थित नहीं हो सके वे अनिवार्य रूप से दस फरवरी को उपस्थित हों। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दिलीप रवानी, चतुर्भुज शर्मा, एम केरकेट्टा, किशोरी केरकेट्टा, प्रशांत कुमार पौल, याकूब लकड़ा, बलिंद्र सिंह, प्रदीप कुमार भगत तथा प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।