भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
सिमडेगा |भाजपा कीजलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष सह बांसजोर के सदस्यता अभियान प्रभारी संजय ठाकुर एवं पूर्व प्रत्याशी मनोज नगेशिया मौजूद थे। बैठक में पंचायत, प्रखंड एवं बूथ स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर मनोज नगेशिया ने कार्यकर्ताओं से भाजपा का सदस्य बढ़ाने की अपील की। बैठक में प्रेमचंद मांझी, मोतीलाल सिंह, हीरा एक्का, हरिशंकर सिंह, बसंत सिंह, दशरथ सिंह, कमलजीत राम, संतोष शर्मा, आरती देवी और मनोज बड़ाईक मौजूद थे।