परबा पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड
जलडेगा |प्रखंड केपरबा गांव में कुछ ही महीनों के अंतराल में एक बार फिर से जंगली हाथियों के झूंड के धमकने से लोग दहशत में हैं। लोग रतजगा करने को विवश हैं। वन समिति के अध्यक्ष जोगेश्वर साहू ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से गांव में जंगली हाथियों के झूंड का आना जाना लगा है। हाथियों के झूंड के पोमिया, कटुवाटोली, जामटोली और आसपास के इलाकों में पहुंचने की आशंका लगातार बनी हुई है। शनिवार को हाथियों का झूंड मगबांध के जंगलों में मौजूद था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों को भगाने के लिए किराेसिन, पटाखों आदि की मांग की है। ग्राम समिति अध्यक्ष ने कहा कि वन विभाग की आेर से हाथियों को भगाने के लिए पिछली बार किराेसिन की जगह जला हुआ मोबिल उपलब्ध करा दिया गया था। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने किराेसन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।