पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक परीक्षा के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति

मैट्रिक परीक्षा के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिककी परीक्षा के मद्देनजर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त शिक्षक शिक्षकाओं की सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा ने संबंधित केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के वीक्षक के रूप में योगदान लेने से पहले लिखित प्रमाण पत्र ले लें कि परीक्षा केंद्र पर उनका कोई संबंधी परीक्षा नहीं दे रहा है।

उनके प्रतिनियोजन से विद्यालय और मध्याह्न भोजन योजना बंद नहीं हो रही है। प्रतिनियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया है कि वे 14 फरवरी को दिन के साढ़े दस बजे से दोपहर तक अपना योगदान केंद्राधीक्षक के पास दे दें। बीईईओ और नियंत्री पदाधिकारी से भी कहा गया है कि वे प्रतिनियुक्त शिक्षकों का संबंधित केंद्रों पर योगदान कराना सुनिश्चित करें। सूची अनुसार संत अन्ना प्रावि सामटोली में 17, यूसी बालिका उवि परीक्षा केंद्र में नौ, रामवि ठाकुरटोली परीक्षा केंद्र में 10, टीटीसी कॉलेज में 10, रामवि घोचोटोली में 16, एसएस प्लस टू सिमडेगा में 24, सेंट मेरीज स्कूल में 14, सिमडेगा कॉलेज में 29, रामवि जोराम में नौ, एसएस प्लस टू जोराम में 15, एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा में 20 और एसएस प्लस टू जलडेगा में 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।