पीएलएफआई का एरिया कमांडर गिरफ्तार
गिरदा ओपी पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के जलडेगा एरिया कमांडर सुनील लुगुन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बानो थाना क्षेत्र के गिरदा बोयसोर निवासी सुनील के पास से एक देशी कट्ठा, दो कारतूस और तीन मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि सुनील अपने बीमार ससुर को देखने के लिए गिरदा के टेमरो पतराटोली स्थित अपने ससुराल गया था। पुलिस को उसके ससुराल आने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसपी के नेतृत्व में गिरदा ओपी प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया और अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने उक्त नक्सली की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि सुनील की तलाश पुलिस को पिछले काफी दिनों से थी।
पुलिसको इन मामलों में थी सुनील की तलाश : एरियाकमांडर सुनील लुगुन की तलाश पुलिस को 13 मामलों में थी। पुलिस के अनुसार ओलहान नदी के किनारे आग्नेयास्त्र बरामद होना, गिरदा में कार्तिक तुरी का अपहरण कर हत्या, जलडेगा के पियोसोकरा चौक के पास मोटरसाइकिल लुट, बानो के महुआ टोली में गन फैक्ट्री स्थापित करने, गिरदा में छंगू लोहरा की हत्या, बानो में मचकोलेन बड़िंग की हत्या, बांसजोर के कुलापाड़ा जंगल में पुलिस से मुठभेड़, बांसजोर के दांडू बाजार में मंगरा मुंडा की हत्या, सतघरवा जंगल में गन फैक्ट्री निर्माण करने, जलडेगा के टिकरा में मोटरसाइकिल लुटने, बानो के थोलकोबेड़ा में भागीरथी सिंह की हत्या करने में वह शामिल था।
गिरफ्तार नक्सली के बारे जानकारी देते एसपी।