भाजपा को राज्य से उखाड़ने की जरूरत
नाला|राजद केप्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला चुनाव प्रभारी एसआई कादेरी ने कहा है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य में संपन्न उप चुनाव में भाजपा का खिसकता जनाधार से अब भाजपा नेताओं में चिंता बढ़ गई है। यही कारण है लोभ, लालच देकर वोट संग्रह करने वाले मोदी अब देश के मुसलमानों के बीच सिक्का फेंकने में जुट गए हैं। नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी जैसे नेताओं के झूठी बातों से बचकर रहना है। कार्यक्रम में धनबाद के जिला सचिव मो हासन, किष्टोपद माजि, श्यामापद मंडल के अलावा चित्तरंजन दास, महासन हेम्ब्रम, अमित मंडल आदि कार्यकर्ता थे।