पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाल से तस्करी का ट्रक झारखंड की सीमा में छोड़ा

बंगाल से तस्करी का ट्रक झारखंड की सीमा में छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुलदा एक टाटा टर्बाे ट्रक मिहिजाम रूपनारायणपुर की सीमा पर सुबह 9 बजे से खड़ी है। जिसमें करीब 3 गाय की मौत हो गई है। मृत गायों के सड़न से आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रहा है। पुलिस के मुताबिक गाय लदी उक्त ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37-6856 को रूपनारायणपुर की ओर से मिहिजाम की ओर भेज दिया गया है। इस बारे में एसपी जामताड़ा को सूचित कर दिया गया है। एसपी ने ट्रक छोड़ने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक झारखंड की ओर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। ट्रक पर अन्य गाय भी मौजूद है जो जीवित है। लेकिन उनके खाने पीने का कोई ध्यान नहीं दिया रहा है। गौरतलब है कि सीमा पर स्थित मिहिजाम पशु तस्करों के लिए सुगम मार्ग बना हुआ है। पशु तस्करी में लिप्त लोग जामताड़ा मिहिजाम के रास्ते पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश सीमा पर जानवरों की तस्करी कर रहे है। ट्रकों में भर कर जानवरों को पश्चिम बंगाल चोरी छिपे तस्कर ले जाने में सफल हो रहे है। तस्करों द्वारा मैथन सीमा पर स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट के रास्ते पश्चिम बंगाल में जानवरों को ले जाया जाता था। पिछले कुछ समय से मार्ग पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। जिस कारण तस्करों ने रूट परिवर्तित बदल लिया है।

पशु तस्करी में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में प्रवेश के लिए नारायणपुर जामताड़ा मिहिजाम मार्ग को सेफ जोन मान रहे है। पशु तस्करी करने वाले जानवरों को मालवाहक ट्रकों में निर्दयता पूर्वक ठूस कर ले जाते हैं। एक ही वाहन में क्षमता से अधिक पशुओं को लाद कर ले जाया जाता है। बाहर से पशु नहीं दिखाई दे इसलिए ट्रक को तिरपाल से ढंक दिया जाता है।

आवश्यक कार्रवाई का दिया निर्देश

^पशुओंके साथ क्रूरता को लेकर सभी थाना को संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पशुओं के ओवरलोडिंग पर भी पुलिस द्वारा ध्यान रखा जाएगा।\\\'\\\' नागेंद्रचौधरी, एसपीजामताड़ा।

पशु लदा ट्रक।