पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुमत की सरकार बनेगी : वीरेंद्र

बहुमत की सरकार बनेगी : वीरेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रत्याशी वीरेंद्र मंडल ने मंगलवार को रामजानी मोड़, कावरी, शिकरपोसनी, सियाटांड़, आमडीहा, गढापहाड़ी, मुरलीडीह, विराजपुर, मोहनपुर, रिंगोचिंगो, शिमला, गोपालपुर, बगरुडीह सहित दर्जन भर गांव का दौरा किया। मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार जामताड़ा विधानसभा में ऐतिहासिक रुप से भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने नगर का चातुर्दिक विकास किया है। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है।

समर्थकों के साथ वीरेंद्र मंडल