राकेश लाल ने जारी किया घोषणा पत्र
मिहिजाम|चुनाव चिह्नचारपाई छाप मिलने के बाद जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया। समर्थकों के साथ आवास पर घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रांडेड पार्टियों के घोषणा पत्र में भले ही बड़े-बड़े दावे किए गए हों। लेकिन उनका घोषणा पत्र केवल स्थानीय हितों को लेकर है। महिलाओं, लड़कियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना आदि समेत कई मनभावन बातें कही गई हैं। मंगलवार को प्रचार अभियान की शुरुआत करते राकेश ने समर्थकों के साथ बाबूडीह, मोहनपुर, नारायणपुर, बड़जोरा, सोनबाद, मेझिया, सुखजोरा, शहरडाल आदि गांवों का दौरा किया। कहा जनता चुनाव लड़ रही है। उनके विधायक बनने के बाद विधानसभा की जनता विधायक बनेगी और वही निर्णय लेगी कि कैसे कहां विकास करना है। वे सिर्फ जनता के आदेश का पालन करेंगे।