पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतेहपुर का शमीम करेगा झारखंड कबड्डी टीम काे लीड

फतेहपुर का शमीम करेगा झारखंड कबड्डी टीम काे लीड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकबड्डी महासंघ के तत्वाधान में 11- से -14 दिसंबर तक असम स्थित तेजपुर में सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। फतेहपुर प्रखंड के कबड्डी खिलाड़ी शमीम अंसारी का चयन हुआ है। इसके पूर्व शमीम ने कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा से टीम का प्रतिनिधित्व किया है। शमीम झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका सेहरा स्वयंसेवी संस्था स्वाभिमान जागृति केन्द्र ने लेते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण देकर खेल खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सचिव सलिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कई खिलाड़ी का चुना जाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कबड्डी शुद्ध देसी खेल है। ग्रामीण खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। संस्था कबड्डी के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगी।