पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला से राजद देगी उम्मीदवार : कादेरी

नाला से राजद देगी उम्मीदवार : कादेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला|आसन्न विधानसभाचुनाव में नाला सीट के लिए राजद द्वारा स्थानीय उम्मीदवार खड़ा करने की कवायद शुरू की गई है। इस बाबत राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला के चुनाव प्रभारी एसआई कादेरी, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं की सहमति से पार्टी के समर्पित कर्मठ युवा नेता अशोक माजि को नाला सीट से प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई गई है। इस निर्णय से जहां उपस्थित कार्यकर्ता काफी खुश दिखे वहीं पार्टी द्वारा प्रार्थी खड़ा करने से उस क्षेत्र के वोटर समर्थकों का बिखराव रोकने की संभावना व्यक्त की गई। इस अवसर पर पार्टी के संभावित उम्मीदवार अशोक माजि ने कहा कि नाला क्षेत्र में पिछले पंद्रह सालों से बिना प्रार्थी के ही संगठन को मजबूत बनाये रखने में यहां के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय प्रदर्शन दिखाया है। आलाकमान को सभी तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए।