पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरिजन, आदिवासी ही मूल वासी, बाकी सब बाहरी

हरिजन, आदिवासी ही मूल वासी, बाकी सब बाहरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमें स्थानीयता बहुत बड़ी समस्या है। हम यहां के मूल निवासी को उनका हक दिला कर रहेंगे। हरिजन, आदिवासी और मुसलमान ही यहां के मूल वासी है, बाकी सभी बाहरी हैं।

उक्त बातें बिहार के सीएम जीतनराम मांझी ने नारायणपुर के पबिया में एक चुनावी सभा में कहीं। वे जामताड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में सभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम शासन नहीं सेवा करते हैं। इसलिए आपसे पांच साल के लिए सेवा का माैका मांग रहे हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, बिहार के शहरी विकास मंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कई अन्य नेता मौजूद थे।

मिहिजाम. झारखंडमें जितने भी घोटाले हुए सभी कांग्रेस के शासनकाल में हुए। इसका उदाहरण मधु काेड़ा के रूप में आपके सामने हैं। कोड़ा ने ऐसा चमत्कार किया कि पूरे देश में झारखंड को बदनाम कर दिया। उस समय भी कांग्रेस ही सत्ता में थी। कांग्रेस झारखंड का विकास ही नहीं करना चाहती। यहां तक कि भाजपा ने जब भी राज्य का विकास करना चाहा, कांग्रेस ने लगड़ी मार कर सरकार को गिरा दिया। उक्त बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गोरायनाला क्रिकेट मैदान एक चुनावी सभा के दौरान कहीं। वे भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

कांग्रेस नहीं चाहती राज्य का विकास : शिवराज