पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु भैया की पत्नी ने जामताड़ा के विकास के लिए मांगा एक और मौका

विष्णु भैया की पत्नी ने जामताड़ा के विकास के लिए मांगा एक और मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जामताड़ा / मिहिजाम

ज्योंज्यों चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों राजनीतिक दलाें द्वारा प्रचार कार्य को गति दी जा रही है। प्रत्याशी के पक्ष में समर्थक परिवार के सदस्य भी प्रचार कार्य कर रहे हैं।

मतदाताओं से मिल रहे हैं और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उनकी धर्मप|ी चमेली देवी, पुत्री सुजाता, दामाद हरिओम ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जामताड़ा शहर के न्यू टॉउन में जनसंपर्क किया। इसके बाद मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों से मिलकर विष्णु प्रसाद भैया के पक्ष में मतदान की अपील किया। इस दौरान चमेली देवी ने कहा कि जामताड़ा वासियों के स्नेह से विष्णु विधायक बनें। अपने विधायक काल में उनके द्वारा विकास के कई कार्य कराएं गए हैं। अस्पताल, पेयजल, बेहतर सड़क निर्माण, यातायात के बेहतर साधन के साथ साथ शहर के व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकास की जो परिकल्पना उनके द्वारा तैयार किया गया है उसे पूर्ण करने के लिए पुन: एकबार विष्णु को मौका देने की बात उन्होंने कही। वहीं दूसरी ओर झामुमो मिहिजाम नगर कमेटी द्वारा भी बुधवार को नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क कर प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

मिहिजाममें पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क|इस संबंधमें मिहिजाम नगर अध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के कुर्मीपाड़ा, रामनगर, बढईपाड़ा, पाइप लाईन आदि इलाके के लोगों से मिलकर वोट देने की अपील किया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वोट दें। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष बंटू आईजक, पूर्व नपं उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, किंकर राय, रामजीत यादव, शेखर सिंह, विष्णु मिस्त्री, साहेबलाल, जेनुअल अली, रंजू प्रसाद, दिनेश सिंह, वसु यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

धोबना में खुला झामुमो का कार्यालय

जनसंपर्कअभियान के तहत झामुमो प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह, शिकरपोसनी, महेशपुर, मोहनपुर, बरियारपुर, पबिया, हरलाटांड़, मंझलाडीह का दौरा किया। जबकि धोबना गांव में पार्टी का चुनाव कार्यालय का उद्घाट