पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकेश लाल का पैदल मार्च आज

राकेश लाल का पैदल मार्च आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम|जामताड़ा विधानसभाक्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने सोमवार को मिहिजाम के शहरी ग्रामीण इलाका में समर्थकों के साथ पैदल मार्च कर जन समर्थन जुटाएंगे। रविवार को उन्होंने कई इलाका में जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जगह जगह चारपाई छाप चिन्ह के झंडे लगाए जा रहे हैं। मेरे समर्थक भी किसी ब्रांड से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए युवा कर्मठ प्रत्याशी की आवश्यकता जामताड़ा वासियों को है। इस कार्य में उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है। कहा कि अपने छात्र काल से ही वे समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। लोगों के सुख दुख में वे हमेशा से साथ रहे हैं।