पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यसंस्कृति में सुधार लाएं राज्य के अिधकारी : सीएम

कार्यसंस्कृति में सुधार लाएं राज्य के अिधकारी : सीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अधिकारियों को अपनी कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की जरूरत है। उन्हें जनता की भावनाओं को समझते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। कार्यकर्ता दरबार में कई तरह की समस्याएं रही हैं। उससे तो यही लगता है कि निचले स्तर पर जन समस्याओं का समय पर निदान नहीं हो रहा। सीएम शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यकर्ता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कार्यकर्ता दरबार में आम लोग भी पहुंचे थे। दास ने करीब 100 लोगों से सीधे तौर पर उनकी समस्याएं सुनी। जबकि लगभग 200 लोगों से आवेदन लिए गए।

बाटुलने लगाया आरोप

पूर्वमंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि जामताड़ा में अवैध उत्खनन, पशु तस्करी, कोयले की चोरी सहित अन्य गड़बड़ियां की जा रही हैं।

संजीवनी बिल्डकॉन पीड़ित संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सीबीआई इस मामले की जांच तेजी से नहीं कर रही है। इसमें 600 लोगों का पैसा फंसा है। दलाल अब भी जमीन बेच रहा है।

झुमरी तिलैया से पूरे परिवार के साथ आए अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने डीवीसी कॉलोनी, विशुनपुर में 2009 में जमीन ली थी। बाउंड्रीवाल बनाकर छोटा सा घर भी बनाया था। लेकिन पड़ोस के ही बासुदेव यादव महेंद्र यादव उनसे दो लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। धमकी भी देते हैं। सीएम ने कोडरमा के एसपी से बात करने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

शिकायत मिलने के बाद सीएम ने जेएसएफसी के एमडी बालेश्वर सिंह से बात की। उन्हें वित्तीय वर्ष 2011-12 और 2012-13 से एनसीसीएफ की बकाया राशि का जेएसएफसी को अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया।

भाई के हत्यारे को बचा रही पुलिस

घाटशिलाकी पूनम साहू अपनी मां के साथ आई थीं। आरोप लगाया कि उनके भाई की ओम प्रकाश चावला ने हत्या करा दी। बिजली का करंट लगाकर उसे मार डाला। अब पुलिस उसे बचा रही है। बात पुलिस कह रही है लेकिन सच यह है कि करंट लगा कर उसके भाई की हत्या कर दी गई सीएम ने घाटशिला के पुलिस अफसर से बात की।

रिम्स के छात्रों ने सीएम से लगाई गुहार

कार्यकर्तादरबार में रिम्स के करीब एक दर्जन स्टूडेंट्स पहुंचे थे। उन्होंने सीएम से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया। कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है। इन छात्रों ने कहा कि वे संस्थान में हो रही दबंगई से डरेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दो-तीन दिनों में उनकी समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

कार्यकर्ता दरबार में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री रघुवर दास।