पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा शिविर की सफलता पर चर्चा

मेगा शिविर की सफलता पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासभवन नाला में गुरूवार को किसान मित्रों के साथ बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने केसीसी ऋण वितरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। किसानों को केसीसी के तहत ऋण प्रदान करने के लिए प्रस्तावित मेगा शिविर की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए प्रत्येक पंचायत से कम से कम 200 आवेदन प्रपत्र देने का किसान मित्रों को निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन शाखा के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के किष्टोपुर, मोहनाबांक, बिंदापाथर, गेडि़या, कुलडंगाल स्थित बैंक के माध्यम से उक्त शिविर के लिए 20 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऋण के लिए इच्छुक किसानों के बीच प्रचार प्रसार कर नियमानुसार उन्हें फार्म भरवाकर दस दिनों के अंदर बैंक तक पहुंचाने का कार्य करें। किसान मित्रों से कहा गया कि ऋण मुहैया करने में आनाकानी या बैंक कर्मियों के असहयोग मिलने की सूचना भी समय पर देने की जरूरत है। वर्तमान समय में क्षेत्र के कुछ पंचायतों में किए जा रहे अफीम की खेती के संबंध में इस बैठक में चर्चा किया गया। इसके रोकथाम के लिए पंचायत वार सूचना देने संग्रह कर कार्यालय तक फौरन पहुंचाने का आग्रह भी किया गया। इस अवैध खेती के बारे में बताया गया कि सूचना छुपाने एवं सही स्थिति से अवगत नहीं कराने वाले कृषक मित्र एवं जन सेवकों के बारे में उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी जाएगी। चर्चा के क्रम में प्रवासी मजदूरों की सूचना देने के अलावा जनधन योजना के संबंध में पंचायतवार समीक्षा की गई। योजना के लिए बड़ारामपुर, पैकबड़, चक नयापाड़ा आदि ग्राम पंचायतों में कुछ छुटे हुए लोगों के खाता खोलवाने के लिए कृषक मित्रों से कहा गया। मौके पर तमाम अफसर मौजूद थे।

सभी बैंकांे के प्रबंधकों को बांटना है ऋण

कुंडहित | बीडीओअरबिंद ओझा ने प्रखंड के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में जामताड़ा में आयोजित होनेवाले मेगा ऋण शिविर की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर सभी बैकों के शाखा प्रबंधक को ऋण बांटना है। इसके लिए बैकों को लक्ष्य दिया गया है। हर पंचायत से 350 किसानों को ऋण देना है। इसके अलावे बैंक द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवको को ऋण, व्यवसाय ऋण, किसानों को केसीसी ऋण बांटना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की अपील की। मौके पर कुंडहित स्टेट के शाखा प्रबंधक एपी दास, कुंडहित ग्रामीण वनंाचल बैंक के अनन्त चौधुरी, खजुरी वनांचल के कांचन मंडल, बैंक आॅफ इंडिया के रवि कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा मौजूद थे।