पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के पक्ष में उतरे कांग्रेसी

विधायक के पक्ष में उतरे कांग्रेसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ाके विधायक डा इरफान अंसारी के बचाव में मिहिजाम कांग्रेस कमेटी उतर आई है। कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय कार्यालय में एक बैठक के बाद बयान जारी कर कहा कि विधायक का कहना सही है कि शिक्षण संस्थानों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अभाविप को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा गया है कि ऐसे संगठनों को शिक्षण संस्थानों से दूर रखना चाहिए। शिक्षण संस्थान पढ़ाई के लिए होते हैं। राजनीति करने के लिए नहीं। इस अवसर पर कामेश्वर तिवारी, काजल कुमार, पिंटू तिवारी, दानिश रहमान, आनंद जैन, संतोष तांती, अरूण दास, दीपू कुमार, राजू कुमार, गुड्डू खान, यासर नवाज आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व विधायक ने जेजेएस इंटर कालेज में शासी निकाय की बैठक के दौरान प्राचार्य को ऐसे संगठनों को दूर रहने को कहा था। इसी से विधायक की आलोचना हो रही है।