कल पारा शिक्षक लगाएंगे काला बिल्ला
झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन करने पर उतर आई है। इस आशय की जानकारी देते हुए संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से 18 सितंबर को पारा शिक्षक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। 19 सितंबर को कलमबंद हड़ताल, 20 सितंबर को प्रखंड स्तरीय मोटरसाइकिल रैली और फिर जिला स्तरीय मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। संघ ने छत्तीसगढ के तर्ज पर पारा शिक्षकों को स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि को लेकर किया जा रहा है। मौके पर सुभाष मिर्धा, नीलांबर मंडल, अरुप मित्रा, महाप्रसाद दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
जामताड़ा|बिहार मेंशिक्षकों के वेतन निकासी की प्रक्रिया को झारखंड में लागू किए जाने का आश्वासन शिक्षा सचिव ने दिया है। लागू किए जाने को लेकर सचिव स्तर से वित्त मंत्रालय को भेजे जाने की बात कही है। जानकारी संघ के अध्यक्ष चंडीदास पुरी ने दी है।
बिहार के तर्ज पर होगी वेतन की निकासी