- Hindi News
- एनजीओ की आड़ में चला रहा वाहन लूटा का धंधा, भंडाफोड़
एनजीओ की आड़ में चला रहा वाहन लूटा का धंधा, भंडाफोड़
एनजीओकी आड़ में चल चार पहिया वाहन ठग गिरोह का पर्दाफाश जामताड़ा पुलिस ने किया है। पुलिस ने कायस्थपाड़ा मुहल्ला स्थित दुर्गेश लोक ललित परिवार परामर्श केन्द्र नामक एनजीओ के संचालक अभिनंदन आचार्य उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक मुख्य अभियुक्त मनोरंजन आचार्य उर्फ मनोज तथा पप्पू सिंह को को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तार के लिए विभिन्न जगह पर छापामारी की जा रही है। गुरुवार को जामताड़ा थाना में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जवान जयराम सिंह के बोलेरो संख्या बीआर 26डी 2036 को मनोरंजन आचार्य एवं गाड़ी का ड्राइवर गणेश साह, पप्पू सिंह, अभिनंदन उर्फ गोलू आचार्य ने चालाकी से पहले गाड़ी भाड़ा पर लिया और उसके बाद नाटकीय तरीके से ड्राइवर को जख्मी किया और गाड़ी लेकर फरार हो गया है। सूचक जयराम सिंह ने अपने ड्राइवर एवं एनजीओ के सचिव, अध्यक्ष एवं जमुई निवासी पप्पू सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चालक एवं एनजीओ संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बोलेरो को भी बरामद कर लिया जाएगा।
पुलिस हिरासत में वाहन चोर के आरोपी
वाहन ठगी का चला रहा था धंधा : थाना प्रभारी
^एनजीओके आड़ में वाहन ठग गिरोह का काम चल रहा था। जमुई निवासी पप्पू सिंह नामक व्यक्ति कायस्थपाड़ा मुहल्ला स्थित दुर्गेश लोक ललित परिवार परामर्श केन्द्र में रहकर इस तरह का काम करता था। इस काम में एनजीओ के अध्यक्ष एवं सचिव भी शामिल है।\\\'\\\' अजयकुमार सिंह, थानाप्रभारी, जामताड़ा
दर्ज मामले के अनुसार जामताड़ा पुलिस लाइन में पदस्थापित जयराम सिंह से दुर्गेश लोक ललित परिवार परामर्श केन्द्र के सचिव मनोरंजन आचार्य उर्फ मनोज ने गाड़ी मालिक को विश्वास दिलाने को लेकर 17 सितंबर को बोलेरो एसएलएक्स संख्या बीआर 26डी 2036 किराया पर लेने के लिए गाड़ी मालिक जयराम सिंह से संपर्क किया। इस दौरान जयराम सिंह ने मनोरंजन आचार्य उर्फ मनोज को आसनसोल जाने के लिए अपना बोलेरो चालक के साथ भेज दिया। उसके बाद फिर वे लोग शाम में जामताड़ा गए। इस दौरान एनजीओ के लोगों ने गाड़ी के चालक को भी विश्वास में ले लिया। फिर उसके बाद 20 सितंबर को ड्राइवर ने अपने मालिक से कहा कि मेरी प|ी की तबियत ख