प्रेक्षक कल चिरेका का करेंगे दौरा
मिहिजाम|विधानसभा निर्वाचन2014 के मद्देनजर 13 दिसंबर शनिवार को चित्तरंजन में जामताड़ा विधानसभा के प्रेक्षक दौरा करेंगे। इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा ने चिरेका महाप्रबंधक को कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक चिरेका चित्तरंजन में भ्रमण के जरूरी इंतजाम करने का अनुरोध किया है।