पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने जारी किया चुनाव का घोषणा पत्र

निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने जारी किया चुनाव का घोषणा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ाविधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने कहा है कि जिस तरह लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे मेरी जीत तय है। अब केवल लोगों के मतदान करने की औपचारिकता भर रह गई है। बढ़ रहे जनसमर्थन से विरोधी घबरा गए हैं और अब दूसरे दल के लोग अपने स्टार प्रचारकों को लाकर क्षेत्र की जनता को बरगला रहे हैं। लेकिन जितने भी स्टार प्रचारक ले आए इस बार जनता को गुमराह नहीं कर सकेंगे।

गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ राकेश लाल ने मिहिजाम क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। डाेर टू डोर कार्यक्रम में राकेश कानगोई इलाके में रहने वाले लोगों की कुशल क्षेम लिया और जीतने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मतदाताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्‍होंने कहा कि मैं लोगों को मेरे व्यवहार, चरित्र, आदर्श, ईमानदारी और वचन के पक्के इरादे से अवगत करा रहा हूं। यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा हूं बल्कि जामताड़ा विधानसभा की जनता लड़ रही है। क्योंकि उन्हें बदलाव और स्वच्छ शासन करने वाला चाहिए। राकेश ने अपने घोषणा पत्र की बात दोहराते हुए कहा कि घोषणा पत्र में महिलाओं, छात्राओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाना, किसानों के लिए आसान किफायती बाजार उपलब्ध कराना, डीवीसी एवं अन्य विस्थापितों को उनका हक दिलाना, खिलाड़ियों के लिए मैदान, सामग्री, कोच एवं खेल को बढ़ावा देना, जिले में ब्लड बैंक की स्थापना करवाना, मिहिजाम जामताड़ा शहरी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना, कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना, जिले में पुस्तकालय की व्यवस्था करना, निगरानी व्यवस्था को दृढ़ कर भ्रष्टाचार प्रशासन से लोगों को मुक्त करना व्यवस्था को और पारदर्शी बनाना आदि बातें शामिल है।

धोषणा पत्र जारी करते राकेश लाल साथ में समर्थक।