निर्दलीय राकेश ने किया जनसंपर्क
मिहिजाम|जामताड़ा विधानसभाक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी राकेश लाल ने शुक्रवार को रेल पार स्थित छाताडंगाल, कृष्णानगर, सालबगान, हटिया, केलाही रोड, राजबाड़ी आदि इलाकों का दौरा कर लोगों से वोट मांगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों का मुझे समर्थन मिल रहा है उससे लगता है कि उनकी जीत सुनिश्चित है। लोगों का स्नेह वोट में बदलेगा और मेरी जीत आम मतदाता की जीत होगी। जनता खुद को विधायक समझ निर्णय लेगी। जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को शराब में डुबोया है। जामताड़ा वहीं का वहीं रह गया और जनता बीमारियों और काल के गाल में समाते चली गई है। झारखंड बनने से पूर्व संयुक्त बिहार में जनता को पता ही नहीं रहता था कि उनका जनप्रतिनिधि कौन है।