मिहिजाम . क्षेत्रके चौकीदार को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौकीदार को राशन खरीदने से लेकर बच्चों की पठन-पाठन सामाग्री को लेकर काफी परेशान है। जामताड़ा सीओ हेमा प्रसाद का कहना है कि जिले से चौकीदार के वेतन की राशि का आवंटन फंसा हुआ है।