पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइट की होगी मरम्मत

स्ट्रीट लाइट की होगी मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा. दुर्गापूजा, छठ, दीपावली के पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा में खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करा दी जाएगी। कार्य का जायजा लेने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल वार्ड संख्या 11 स्थित साहना मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने कहा कि नपं के सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत 5 क्षेत्र में बांट कर किया जाना है।

प्रत्येक क्षेत्र के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में बिजली मिस्त्री, हेल्पर के अलावा पर्यवेक्षक होंगे। गठित टीम के कार्यों के निरीक्षण के लिए 5 पार्षदों की कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी की जिम्मेवारी तय है कि खराब स्ट्रीट लाइट छूटे नहीं कार्य का संपादन समय से पहले हो। नपं अध्यक्ष मंडल के साथ वार्ड पार्षद मधुसूदन चंद्रा,चंडीदास भंडारी, सुनीता देवी के अलावा अशोक साव, तोतन सेन समेत कई लोग साथ-साथ चल रहे थे।