पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने जामताड़ा कॉलेज में किया हंगामा

छात्रों ने जामताड़ा कॉलेज में किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा अनावश्यक रूप से नामांकन और निबंधन कार्य में विलंब शुल्क की वसूली की जा रही है। जबकि आज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। इस बात का विरोध करते हुए छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। छात्र इस दौरान काफी उत्तेजित हो गए। कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी किया। स्थिति की भयावहता को देखते हुए प्राचार्य डॉ रेणु बर्मा ने जामताड़ा थाना को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में नामांकन और निबंधन की तिथि 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई।

शनिवारको थी अंतिम तिथि| जानकारीके अनुसार बीए, बीएससी पार्ट वन का नामांकन एवं निबंधन का शनिवार को अंतिम तिथि थी। छात्रों द्वारा बैंक में चालान जमा करने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच शनिवार को स्टेट बैंक में बायोमैट्रिक्स के फेल होने के कारण कार्य नहीं हो पाया। परंतु इसी बीच कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से विलंब शुल्क की मांग की जाने लगी। जिसका छात्रों ने विरोध किया। छात्रों का कहना था कि फार्म भरने की अंतिम तिथि शनिवार 20 सितंबर निर्धारित है। यदि विलंब शुल्क लगता भी है तो सोमवार 22 सितंबर को लगेगा। परंतु कॉलेज प्रबंधन द्वारा आज से ही विलंब शुल्क लिया जा रहा है। जिसका विरोध छात्रों ने किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया। परिषद के कॉलेज अध्यक्ष बुंबा मिश्रा ने बताया कि अनावश्यक रूप से छात्रों से विलंब शुल्क के रूप में राशि ली जा रही थी। जिसका परिषद ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि छात्रों से किसी प्रकार से अधिक राशि की वसूली नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि परिषद लगातार छात्र हित में कार्य कर रही है। इस अवसर पर परिषद के नगर मंत्री अजय पांडेय, कॉलेज अध्यक्ष बुंबा मिश्रा, दीपक दास, राकेश दास, आलोक दास, डॉक्टर किस्कू, श्वेता कुमारी सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

बैंकका लिंक था फेल

वहींदूसरी ओर कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में निबंधन के लिए अंतिम तिथि 22 सितंबर तय है। तथा कॉलेज में नामांकन की तिथि 20 सितंबर तय है।



अंतिम दिन नामांकन रजिस्ट्रेशन के लिए