पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली समस्या को ले हेमंत का पुतला फूंका

बिजली समस्या को ले हेमंत का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालाप्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए अब राजनीतिक पार्टियां भी सक्रिय भूमिका निभाने लगी है। इस समस्या का निदान को लेकर पिछले करीब एक माह पहले झाविमो ने सड़क जाम किया था। लेकिन व्यवस्था में जरा भी सुधार नहीं होने के कारण रविवार शाम पार्टी के प्रखंड इकाई द्वारा आमबगान चौक के पास राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद के पुतला फूंका गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की उदासीनता और सरकार के सौतेलेपन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य तापस भट्टाचार्य ने कहा कि जामताड़ा ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर लगने के बाद सिर्फ जिला मुख्यालय में ही बिजली की दशा में सुधार हुई है। जबकि नाला क्षेत्र में बिजली की स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर बिजली की आंखमिचौनी में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। वक्ताओं ने ये भी कहा कि वर्तमान समय में बिजली उपकरण एवं दुर्गापूजा के मौके पर स्थानीय बाजार बिजली की कमी से पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन सब को देखते हुए भी स्थानीय विधायक के द्वारा अबतक कोई सक्रिय पहल नहीं किया गया है अजय मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रविलाल मुर्मू, माधव चंद्र साधु, अक्षयानंद पाठक, दिलीप मुर्मू, सुशांत मंडल, अनाथ गोराई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।