पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने की लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

एसडीएम ने की लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध शिकायत मिलने पर डीसी किया था जांच टीम का गठन

भास्करन्यूज|मिहिजाम

जैनडायग्नोस्टिक सेंटर की अनुज्ञप्ति के आधार पर दिए गए अस्थाई लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा एसडीओ जामताड़ा अखिलेश कुमार सिन्हा ने उपायुक्त से की है। अब उपायुक्त के निर्णय का सबको बेसब्री से इंतजार है। अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान पता चला है कि रिपोर्ट कार्ड पर किसी वैध एमडी के हस्ताक्षर नहीं थे। सेंटर का पंजीयन खाता भी वैध नहीं पाया गया है। इसके अलावा जरूरी मापदंडों को भी पूरा नहीं किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग को करनी है। क्षेत्र में चल रहे अन्य मेडिकल सेंटरों की भी नियमित जांच होनी चाहिए, जो स्वास्थ्य विभाग को करना है। गौरतलब है कि उक्त सेंटर के खिलाफ रेलपार निवासी आरती सिन्हा की शिकायत के बाद उपायुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी ने 19 सितंबर को जैन डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच को देर शाम पहुंची। जांच कमेटी में एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, सीओ हेमा प्रसाद और सीएस डॉ वीके साहा शामिल थे। इससे पहले जामताड़ा सीएस द्वारा किए गए जांच को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरती सिन्हा ने उपायुक्त से न्यायपूर्ण जांच कराने की मांग की थी। जिसके बाद उक्त कमेटी यहां जांच को पहुंची। जांच में एसडीओ ने पाया था कि सेंटर का रजिस्ट्रेशन नहीं है। पंजीयन संख्या रिपोर्ट पत्र पर दर्ज नहीं है। मरीजों के नाम पते रिपोर्ट वैध रजिस्टर में दर्ज नहीं है। गौरतलब है कि 13 अगस्त 2014 की रात करीब 8 बजे आरती सिन्हा की मधुमेह जांच की रिपोर्ट को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित अरिहंत मेडिकल हाॅल पर हंगामा हुआ था। मौके पर भीड़ जमा हो गयी थी।