- Hindi News
- हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार ट्रेन लूटने की थी योजना
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार ट्रेन लूटने की थी योजना
करमाटांड़ से फिर तीन गिरफ्तार
साइबरक्राइम का गढ़ माने जाने वाला करमाटांड़ में फिर एक बार हावड़ा के लिलुवा थाना रांची रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को दबिश बनायी। साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पहुंची। जिसमें स्थानीय थाना की मदद से बंगाल के लिलुवा थाना के एएसआई दिवाकर सिंह ने सामुपोखर गांव निवासी प्रकाश मंडल को पकड़ कर अपने साथ ले गई। जबकि इस अपराध से जुड़े दो अभियुक्त फरार हो गए। इन लोगों के साथ करीब 20 मुकदमा साइबर क्राइम के केवल जामताड़ा जिले का बताया गया। बताया जाता है कि कांड संख्या 348 के तहत दिनांक 28 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें करीब 80 हजार रुपए हैक करने का आरोप है। वहीं रामगढ़ पुलिस द्वारा सिकरपोसनी गांव से किशोर मंडल प्रदीप मंडल को एएसआई जवाहरलाल गुप्ता ने गिरफ्तार किया और रामगढ़ ले गए। इन लोगों पर भी लाखों का हेराफेरी करने का आरोप था। बीते शाम करमाटांड़ के विभिन्न गांव में सघन छापेमारी किया गया। बताते चलें कि इस तरह के अपराध से जुड़े करीब दर्जन भर लोग को विभिन्न राज्यों की पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। करमाटांड़ के हेठ करमाटांड़, कोदराटांड़, डुमरिया, काशीटांड़, झिलुवा, रामपुर, दुधानी, कालाझरिया, सामुपोखर, मट्टाड़, देवलबाड़ी, मुरलीडीह, सिकरपोसनी, कुरूवा, मोहनपुर, सिताकाटा, चरघरा, मंझलाडीह, धरूवाडीह, बस्ती, फोफनाद ,शीतलपुर, नावाडीह, ताराबहाल, भिठरा समेत दर्जनों गांव से करीब दर्जनों युवक इस अपराध में संलिप्त है जो अपने अपराध को व्यवसाय बना चुके हैं।
मिहिजाम |रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के करीब 4 बजे अत्याधुनिक हथियार के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। पकड़े गए लोग हथियार के बल पर ट्रेन में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। रेल पुलिस अनुमान लगा रही है कि संभवतः ये लोग हटिया पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने वाले थे और उसी ट्रेन में दूसरी जगह लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए समय के पौने घंटे बाद ही चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से उक्त ट्रेन को गुजरना था। घटना चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के पश्चिम छोर की है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई में चित्तरंजन जीआरपी, आरपीएफ एवं सीआईबी की एक संयुक्त टीम गठित कर डकैत को पकड़ा गया।