पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के दिन खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, छुटि्टयां रद्द

मतदान के दिन खुले रहेंगे सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, छुटि्टयां रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचखतरनाक बीमारियों से नवजात को प्रोटेक्ट करने के उद्देश्य से सरकार पेंटावैलेन टीका मुहैया कराने जा रही है। डीपीटी के साथ हेपेटाईटिस बी और हिब जैसे पांच खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए अब एक हीं टीका नवजात को दिया जाएगा। वैसे नवजात जो 0-12 माह आयु वर्ग के हैं उन्हें 6ठा, 10वां और 14वां सप्ताह में यह टीका दिया जाएगा। यदि किसी कारण नवजात की आयु एक वर्ष से अधिक हो जाती है तो वैसे हालत में पेंटावैलेन की जगह डीपीटी का हीं टीका लगाया जाएगा। इस संदर्भ में सोमवार को जिले के सदर नारायणपुर प्रखंड में एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सदर प्रखंड में पुराना सदर अस्पताल परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके किस्कू ने एएनएम को बताया कि एक टीका की कीमत 1 हजार 300 रुपए है। प्रत्येक खुराक की कीमत 130 रुपए है। जरा सी चूक के कारण पूरा टीका बर्बाद हो सकता है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एएनएम की होगी। वहीं दूसरी और नारायणपुर प्रखंड में भी 40 एएनएम के ग्रुप को पेंटावैलेन का प्रशिक्षण दिया गया। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एके घोष डॉ नित्यानंद चौधरी ने सभी एएनएम को पेंटावैलेन की जानकारी दी।

इसके अलावा चिकित्सकों की टीम ने नारायणपुर प्रखंड में मिजल्स के प्रकोप की सूचना मिलने पर क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ हीं इसके रोकथाम को लेकर आवश्यक निर्देश पोषक क्षेत्र के एएनएम और चिकित्सा पदाधिकारी को दी। इसके अलावा मतदान को लेकर स्वीप के तहत सभी एएनएम को गांव में सहिया के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

जिसके तहत सहियाएं गांव में डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगी और पंजी संधारण करना सुनिश्चित करेगी। जिसे चुनाव बाद जिला मुख्यालय में जमा करेगी। साथ हीं मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र खुले रखने और एएनएम को सभी दवाओं के साथ केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सभी एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्र में रहने को कहा गया। मौके पर डॉ डीके अखौरी, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।