पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन मजबूती को लेकर महिला मोर्चा ने की बैठक

संगठन मजबूती को लेकर महिला मोर्चा ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलपारके राजबाड़ी में भाजपा महिला मोर्चा मिहिजाम नगर अध्यक्ष के आवास पर महिला मोर्चा की बैठक रविवार को बुलाई गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आरती सिन्हा ने की। इस अवसर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर महिलाओं को योगदान करने, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में शामिल करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के जामताड़ा विधानसभा चुनाव सहायक धनंतर पांडे ने महिलाओं को चुनाव के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। बूथ स्तर पर महिलाओं को मजबूती प्रदान करने का गुण बताया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष गणेश पासवान, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष लोकेशनाथ महतो, महिला मोर्चा के सरिता सिंह, ममता कुमारी, विभा देवी, सोनाली गोराई, सुनीता सिंह, संगिता सिंह, सुषमा देवी, पूजा कुमारी, जानकी देवी आदि मौजूद थी।

बैठक में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य।