पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के लिए प्रशासन पर निर्भर नहीं रहें लोग : डीसी

सफाई के लिए प्रशासन पर निर्भर नहीं रहें लोग : डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ाके उपायुक्त डाॅ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा है कि जब तक मिहिजाम पूरी तरह साफ-सुथरा नहीं हो जाता, तब तक हर 15 दिनों पर मिहिजाम आता रहूंगा। खूद भी सफाई करूंगा और यहां के लोगों से भी सफाई करवाउंगा। उपायुक्त रविवार को कुरमीपाड़ा स्थित भारत माता मंडप में नगर परिषद मिहिजाम द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दौर बदल रहा है। हम हर बात के लिए सरकार या प्रशासन पर निर्भर रहें तो हम पीछे रह जाएंगे। अपनी ही जरूरतों से हम थोड़े पैसे बचाकर घर में शौचालय का निर्माण कर स्वच्छता अभियान को दिशा दे सकते हैं। सरकार भी स्वच्छ भारत के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए सबसे जरूरी और प्राथमिक उपाय घरों में शौचालय निर्माण को लेकर प्रोत्साहन राशि मुहैया करा रही है। पहले अपने घरों में शौचालय निर्माण कर स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प ले।

इस अवसर पर जिप सदस्य अनीता टुडू ने हटिया परिसर में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने और स्टेशन चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। उपायुक्त ने एक माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर पर ग्राफिक्स के माध्यम से गंदगी होने वाली बीमारियां और उससे बचाव एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने रेलपार निमाय कोठी का रूख किया। जहां पहले से ही सड़क, कूड़ा आदि साफ कर दिया गया था। जाम नालियों में ब्लिचिंग का छिड़काव कर दिया गया था। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि यहां तो पहले से ही सब साफ है मैं क्या साफ करूं। मैं यहां सफाई करने आया हूं मुझे गंदगी वाली जगह दिखाईएं, ले चलिए, लेकिन कुछ लोग उपायुक्त को मुख्य मुद्दों और कार्यक्रम से भटकाते रहे। ऐसे तत्वों ने निमायकोठी से हाईस्कूल, हाईस्कूल से रेलवे काॅलोनी में उपायुक्त को पैदल भ्रमण करवाया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को कचड़ा जहां-तहां फैलाने, कचड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास मंच पर स्थान नहीं मिलने को लेकर नाराज दिखे। कार्यक्रम के दौरान कई नगर परिषद कर्मियों ने मीडिया कर्मियों से कहा कि मानदेय कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है।

कार्यक्रम का उद‌्घाटन करते उपायुक्त अन्य अतिथि।

कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग।

खबरें और भी हैं...