टैब से पढ़ेंगी कस्तूरबा की छात्राएं
जामताड़ा | जिलाके विभिन्न चार प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार द्वारा टैब उपलब्ध कराया गया है। मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा यह टैब छात्राओं को उपलब्ध कराया गया है। जामताड़ा कस्तूरबा विद्यालय की 41 छात्राओं को टैब उपलब्ध कराया गया है।