पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के दावे को झूठलाती जामताड़ा की सड़क

विकास के दावे को झूठलाती जामताड़ा की सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टरोड जामताड़ा की सड़क बदहाल है। इस सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। डेढ़ किसी लंबी इस सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढे कम और गड्ढों के बीच एक दो स्थानों पर सड़क नजर आता है। हालांकि सड़क निर्माण के लिए निविदा कार्य फाइनल हो गया है। कार्य आवंटित भी कर दिया गया है। बावजूद इसके संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। पूर्व में विभाग द्वारा इस बात की जानकारी दी गई थी कि विश्वकर्मा पूजा के बाद सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा और दुर्गापूजा के बाद सड़क को दुरूस्त किया जाएगा। परंतु विश्वकर्मा पूजा के एक सप्ताह के बाद भी सड़क पर किसी प्रकार का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है।

तीन बार निकाली गई निविदा

डेढ़किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए विभाग ने तीन बार निविदा निकाला। तीसरे बार निकाले गए निविदा में दो संवेदकों द्वारा निविदा भरा गया है। बाद में राजेश कुमार सिंह नामक संवेदक को कार्य आवंटित किया गया। 600 मीटर पीसीसी तथा 900 मीटर पीच सड़क का निर्माण होना है। 4 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है।

पूजा के पूर्व मोटरेबुल होगी सड़क

^संवेदकको आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। बारिश के थमते ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पूजा के पूर्व सड़क को मोटरेबुल किया जाएगा। ताकि पूजा के दौरान किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। दुर्गा पूजा के बाद सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।\\\'\\\' सतीशउपाध्याय, कनीयअभियंता, पथ निर्माण विभाग, जामताड़ा।

सड़क की हालात को लेकर जिला 74 चेतना मंच के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गापूजा के मद्देनजर एक सप्ताह के अंदर सड़क मरम्मति कार्य विभाग द्वारा कराया जाय। यदि प्रशासन द्वारा इस कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो कोर्ट रोड वासियों के सहयोग से इस पथ से आवागमन ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि 29 सितंबर को सभी अपना कार्य छोड़कर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करें। यह प्रदर्शन तबतक जारी रहेगा जबतक सड़क को चलने लायक नहीं बना दिया जाता है। बैठक में सुनील मंडल, कपिलदेव प्रसाद, उदयकांत झा, शंकर पांडेय, अशोक राउत, दुबराज भंडारी, अशोक