कृत्यानी देवी का दिया जा रहा स्वरूप
दुगदा। दुगदा,दामोदा, चंद्रपुरा के विभिन्न स्थानों में पूजा पंडाल बनाने का काम लगभग अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। यहां दुगदा मार्केट स्थित सेंट्रल पूजा पंडाल को केरल के कृत्यानी देवी (दुर्गा) मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। इस प्रारूप को मुख्य कारीगर जामताड़ा निवासी अजित मंडल अपने अन्य 15 कारीगरों के साथ पूजा पंडाल के निर्माण में पिछले 15 दिनों से लगे हुए हैं। सेन्ट्रल पूजा कमिटी के सचिव प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि 3 लाख रूप की लागत से पंडाल निर्माण हो रहा है। इसकी उंचाई 80 फीट चौड़ाई 90 फीट होगी। इसमें लगभग तीन हजार बांस बल्ली का उपयोग किया जा रहा है।