- Hindi News
- बेटिकट छात्रों ने मजिस्ट्रेट अन्य रेल कर्मियों को पीटा
बेटिकट छात्रों ने मजिस्ट्रेट अन्य रेल कर्मियों को पीटा
विद्यासागररेलवे स्टेशन गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छात्रों ने उग्र रुप धारण कर लिया और टिकट जांच में खड़े रेलवे अधिकार ओर कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। छात्रों ने पथराव भी किया जिसमें स्थानीय लोगों को भी चोटें अाई। जिसमें कई अधिकारी और रेलकर्मी जख्मी हो गए। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। यह सब बिना टिकट चलने वाले यात्री और अनके सहयोगियों ने की। जिसका असर ट्रेनो के परिचालन पर पड़ा। घंटो पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। मामला गुरूवार 11 बजे करमाटांड़ रेलवे स्टेशन पर घटी। घटना के बाद स्टेशन परिसर में तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि स्थानीय थाना की मदद से मामले को शांत किया गया। घटना के बाद विद्यासागर के नाम पर रहे रेलवे स्टेशन विद्यासागर पुनः दागदार हुआ। जब जामताड़ा के विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्रों को मजिस्ट्रेट ने टिकट जांच में बिना टिकट पकड़े।
एक घंटे तक रोकी रेल
गुरुवारको आसनसोल झाझा इएमयू पैसेंजर से वापस रहे करमाटांड़, करौं, मदनकट्टा, मधुपुर के करीब दर्जनों छात्र-छात्राओं को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने के अरोप में पकड़कर मधुपुर ले जाया जा रहा था। बताते चलें कि आस-पास के दर्जनों गांव से करीब एक हजार छात्र प्रतिदिन जामताड़ा पठन पाठन को जाते है। सभी छात्र इंटरमिडिएट, स्नातक समेत अन्य कक्षा में अघ्ययन करते हैं। विद्यार्थियों के पास महाविद्यालय के परिचय पत्र भी था। लेकिन जांच में खड़े मजिस्ट्रेट ने परिचय पत्र को नहीं माना। इसी क्रम में जब ट्रेन विद्यासागर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उत्तेजित छात्र छात्राओं ने विद्यासागर में इएमयू को करीब एक घंटे तक रोके रखा।
रियायत दर पर नहीं मिलता है टिकट
छात्रोंने कहा कि रियायत दर पर टिकर उपलब्ध नहीं किया जाता है। जिस कारण छात्रों को बिना टिकट के सफर करना पड़ता है। छात्रों ने अपने अपने प्रमाण पत्र दिखाए थे। लेकिन उसके बाद भी टीटीई एवं रेल पुलिस के जवान द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जिसका विरेाध करने पर छात्र-छात्राओं के साथ हाथापाई की गई।
^मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया है और टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर बिना संपर्क किए जांच कर्मी एवं पुलिस बल से हाथापाई किया गया। साथ ही अनावश्यक रूप से घंटों ट्रेन को रोक दिया।- नवीनकुमार, मजिस्ट्रेट,मधुपुर।
^इस तरह की घटना छात्र-छात्रों के लिए शोभनीय