पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को घेरेगा अभाविप

सीएम को घेरेगा अभाविप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की जामताड़ा जिला इकाई की बैठक किसान भवन जामताड़ा के परिसर में गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रविशंकर जी एवं विशेष अतिथि के रूप में संगठन मंत्री राजेश साह उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम परिषद की मजबूती पर चर्चा किया गया साथ ही कहा गया कि आगामी 24 सितंबर को राज्य में शिक्षा के स्तर में हुए गिरावट को लेकर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 को जामताड़ा से 500 परिषद के सदस्य रांची जाएंगे। मौके पर अनिकेत शर्मा, कुणाल सिंह, संजीव दुबे, पिंटू गुप्ता, ह्दय मंडल, कन्हैया पोद्दार, रमेश राउत, उमाशंकर, छोटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।