शिक्षकों का सामूहिक अवकाश आज
मुरलीपहाड़ी| अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई द्वारा राज्य संगठन के आलोक में छठे पुनरीक्षित वेतनमान पर वित्त विभाग द्वारा लगाए रोक के विरोध में नारायणपुर शैक्षणिक अंचल के सभी शिक्षक आगामी 19 एवं 20 सितंबर को सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। उक्त जानकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को छठे वेतनमान का लाभ दिया जाना था परंतु इससे मिलने वाले लाभों पर वित विभाग ने रोक लगा दी।