पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में चलेगी विशेष कोचिंग आकांक्षा

सरकारी स्कूलों में चलेगी विशेष कोचिंग आकांक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वीं कक्षा के चयनित कुल 46 छात्र-छात्रा को मेडिकल, इंजीनियरिंग की दी जाएगी जानकारी

सिटीरिपोर्टर | जामताड़ा

माध्यमिकशिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शुक्रवार से जेबीसी उच्च विद्यालय में कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कोचिंग का शुभारंभ डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने दीप जलाकर किया। बता दें कि कोचिंग के दौरान 11वीं कक्षा के चयनित कुल 46 छात्र-छात्रा को मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित अन्य उच्च तकनीकी शिक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। विशेष कोचिंग प्रतिदिन चलेगा जो मार्च माह तक चलेगा। डीसी ने कहा कि योजना के तहत 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें तकनीकी शिक्षा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र को शिक्षा प्रदान करने वाले सभी शिक्षक सप्ताह में छात्रों का टेस्ट परीक्षा लें और बेहतर करनेवाले छात्र पर विशेष ध्यान दें। कोचिंग के माध्यम से जो भी छात्र-छात्रा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें विभिन्न प्रकार की तैयारी के लिए नि:शुल्क कानपुर, कोटा में पढ़ाया जाएगा। डीसी ने डीईओ को निर्देश दिया की एक सप्ताह में शिड्यूल तैयार कर दूसरे सप्ताह से कक्षा शुरू कर लें।

मंचासीन डीसी अन्य पदाधिकारी

कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्रा।

कोचिंग में पांच विषयों पर रहेगा फोकस

डीईओनारायणा विश्वास ने कहा कि कोचिंग में मुख्य रूप से पांच विषय गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र पर आधारित कोचिंग दिया जाएगा। इसके लिए पांचों विषय के शिक्षक का भी चयन कर लिया गया है। यहां उपस्थित सभी छात्र-छात्रा अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त करें ताकि आने वाले समय में सरकार की हर लाभदायक योजना का लाभ मिल सकें। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक झब्बा पंडित ने कहा कि यह समय साइंस टेक्नोलॉजी का है। छात्र को आगे तक पहुंचाने में मुख्य सहयोग शिक्षक का ही होता है। इसलिए शिक्षक अपने कर्तव्य को पालन करें ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। आकांक्षा योजना से जामताड़ा साइंस टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ेगा। मौके पर जेबीसी के प्राचार्य शैलेश चन्द्र मिश्रा, बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार स्वर्णकार, दिनेश कुमार ठाकुर, एबी माइल टुडू, दीपा सिन्हा, कैलाश सिंह, मो अकबर अंसारी, मुकेश कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...