को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 15 को
जामताड़ा | जिलासमन्वय समिति की बैठक 15 फरवरी सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अधीक्षक अभियंता सिंचाई, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएसई, श्रम अधीक्षक, सहित कई पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला में क्रियांवित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक में की जायेगी। प्रथम पाली में जिला समन्वय समिति एवं द्वितीय पाली में विकास संबंधित संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
आप अपने शहर और क्षेत्र की समस्याओं से जड़े फोटो हमें 9334971932और9570257778परअपने नाम के साथ व्हाटसअप पर भेजें। जिन्हें हम आपकी फोटो के साथ प्रकाशित करेंगे।
यह तस्वीर है न्यू पांडेयडीह की है। यहां नाली नहीं है जिस कारण गंदा पानी जहां तहां से बहता है। खटाल का गंदा पानी रास्ता पर बहता है। जिस कारण आने-जाने में परेशानी होती है। यहां आने जानेवाले को गंदा पानी के कारण परेशानी होती है। यहां पीसीसी सड़क और नाली निर्माण की आवश्यकता है। यह बातें न्यू पांडेयडीह निवासी रंजीततिवारी नेबताया।