तिलका मांझी की जयंती पर खेलकूद विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
अंग्रेजीहुकूमत के खिलाफ मुहिम चलाने के नायक वीर तिलका मांझी के जयंती के अवसर पर गुरुवार देर शाम मुर्गाटोना फुटबाल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आज भी तिलका मांझी जैसे योद्धा की जरूरत है। जिससे हमारी सभ्यता को ललकारने वाले का मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। आने वाले दिनों में इस मैदान को तिलका मांझी के नाम समर्पित करते हुए इसे तिलका मांझी पार्क के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। जेएमएम के सांसद प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने तिलका मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर आंदोलन की शुरूआत किया था। जेएमएम भी ऐसे सपूतों के आदर्श पर चलने का संकल्प लेती है। आने वाले दिनों में जेएमएम भी राज्य की सत्ता में वापसी के लिए मौका परस्त सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने जामताड़ा विधायक डाॅ इरफान अंसारी को आड़े हाथों लेते हुए का कि विधायक रोज कंबल बांट कर और ट्रांसफार्मर उद्घाटन कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। सीएम रघुवर दास पर हमला करते हुए कहा कि वो बाहरी झारखंड के लोगों के दर्द को क्या जानेंगे। कांग्रेस छोड़ पार्टी में आई जिप सदस्य अनीता टुडू अन्य का जिक्र करते हुए कहा कि अभी और भी लोग आएंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सुई धागा दौड़, 200 मीटर दौड़, हांडी फोड़, बालिका म्यूजिकल चेयर सहित कई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सिउलीबाड़ी पंचायत के मुर्गाटोना, केलाही पंचायत के महाटांड सहित कई ग्रामीण इलाके के बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लोक संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष रीता महतो, अशोक मंडल, मदन मरांडी, चंचल राय, साकेश सिंह, माखोनी हेम्ब्रम, नलीन ठाकुर, निर्मल किस्कू, जैनुल अली, गोलू मंडल, अविलाषा मरांडी, फकीर भंडारी, अमर बाउरी, सहदेव सोरेन, नरेश सोरेन, ननकू हेम्ब्रम, सुखदेव मुर्मू, रविंद्र पांडे, मिहिर मंडल, मान सोरेन मौजूद थे।
पुरस्कृत करते झामुमो अध्यक्ष।