सम्मेलन में भाग लेने कार्यकर्ता रवाना
सम्मेलन में भाग लेने कार्यकर्ता रवाना
जामताड़ा|आजसू पार्टीका एक शिष्टमंडल रविवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। शिष्टमंडल की अगुवाई जिलाध्यक्ष राजेश महतो कर रहे थे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता देवघर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी राज्य के सभी 81 सीट पर अपना प्रत्याशी देगी। राजेश ने बताया कि जामताड़ा जिला के जामताड़ा नाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मौके पर विष्णु मंडल, रमेश राउत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।